|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
श्रीमती रेणु शाह
विधानसभा-सिंगरौली(कांग्रेस)
मैं मेयर रह चुकी हॅू। इस कार्यकाल में जो बेहतर हो सकता था किया। इस विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां के सांसद और पूर्व विधायकों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कभी भी संजीदगी का परिचय नहीं दिया। इस क्षेत्र को विकास और प्रदूषण की ओर उन्होंने मांग के बावजूद ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं इस क्षेत्र को प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क मार्ग से भी दूर रखा गया। परिणाम यह हुआ कि यह क्षेत्र प्राकृतिक और तकनीकी विरासत से भरपूर होने के बावजूद विकास नहीं कर पाया।
उदाहरण के तौर पर यहां कोयला और बिजली से जुड़ी अनेकानेक कपंनियां हैं जिनमें हजारों लोग कार्य करते हैं लेकिन स्थानीय लोगों का प्रतिशत बहुत ही कम है। स्थानीय लोगों को जो कम शिक्षित या दक्ष नहीं हैं उन्हेें रोजगार के लिए अन्यत्र शहरों की ओर पलायन करना पड़ा है। प्रदूषण के हालात ऐसे हैं कि लोग मर रहे हैं घुट-घुटकर। यहां का वायु प्रदूषण तो राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के मुकाबले कहीं अधिक है। यहां पर रहने वाले लोगों और विभिन्न कंपनियों में कार्य करने वाले लोगों के स्वास्थ्य के स्तर पर भी कभी उचित तरह से ध्यान नहीं दिया गया। यहां अस्पताल तो बना दिये गए हैं लेकिन चिकित्सा सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं। पूरे भारत के लोग यहां रहते हैं लेकिन हवाई अड्डा तो दूर रेल और सड़क मार्ग से भी यह क्षेत्र दो ट्रेनों को छोड़कर वंचित है जो कि शक्तिनगर तक हैं। इसी प्रकार यहां के लिए विकास धनराशि का कहां उपयोग हो रहा है कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। सबसे मुख्य बात यही है कि यहां के सांसद और विधायकों ने पूरे दम के साथ इस क्षेत्र के मसलों को कभी नहीं उठाया।
(updated on 30th nove 23)
|
|
|