|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
-दीपक जोशी-
-विधानसभा खातेगांव-(कांग्रेस)
यह मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि इस वक्त मध्यप्रदेश विकास के मामले में बहुत पीछे हो गया है। रोजगार, शिक्षा, आर्थिक उन्नति के माध्यम से ही किसी भी विधानसभा अथवा प्रदेश का विकास होता है। इस मामले में मध्यप्रदेश पीछे छूट रहा है। मैं जब प्रदेश का शिक्षामंत्री था तभी शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं मूर्तरूप में थीं लेकिन उनका आज कहीं पता नहीं है। अब आती है बात बेरोजगारी की। बेरोजगारी आज चरम पर है। मध्यप्रदेश में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी यह दावा कर सकें कि संबंधित जिले में कोई बेरोजगार नहीं है। कहने का भावार्थ यही है कि बेरोजगारी के कारण युवाओं में हताशा और विपन्नता जन्म ले चुकी है। इस वक्त प्रदेश का युवा वर्ग हताश और निराश है। अगर उसके पास रोजगार है भी तो निर्धारित वेतन निजी संस्थाओं में नहीं प्राप्त हो रहा है। अब आती है बात रेत खनन की । इस वक्त नर्मदा नदी के तटों का खुलकर दुरूपयोग हो रहा है।
खनन माफिया रेत का खनन खुलेआम कर रहा है जिसका असर नर्मदा नदी के तटों पर हो रहा है। इसी प्रकार मैं बात करूं अपने पिताजी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी की। देवास जिले के हाट पिपल्या में उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी थी। इस कार्य के लिए 2.36 लाख रूपये का प्रावधान था लेकिन उनका स्मारक आज तक नहीं बन पाया। मैंने विरोध स्वरूप भाजपा को त्याग दिया। वर्तमान में मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा हॅू और प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।(updated on 28th nove 23)
|
|
|